प्रेम प्रसंग में असफल बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक बीएससी की छात्रा ने प्रेम प्रसंग में असफल होने पर सोमवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से नवाबगंज, बरेली निवासी और वर्तमान में ट्रांजिट कैंप आजाद नगर, रुद्रपुर में रहने वाले राकेश रस्तोगी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी 18 वर्षीय बेटी रीतू रस्तोगी बीएससी की छात्रा थी। सोमवार दोपहर रीतू घर पर अकेली थी।इसी दौरान वह अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो उसे फंदे से लटका देख होश उड़ गए। शोर मचने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहन पांडे और एसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर मुहर : ऋषिकुल मैदान में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान; कुंभ-2027 की तैयारियों पर भी मंथन  

मृतका के भाई के अनुसार रीतू का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले जब परिजनों को इस संबंध में जानकारी हुई तो वे रिश्ता लेकर युवक के घर पहुंचे। लेकिन युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया, जिस पर परिजनों ने रीतू को समझाने की कोशिश की लेकिन वह उसी युवक से विवाह पर अड़ी रही और शायद इसी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: B.Sc. student commits suicide by hanging herself rudrapur news suicide news udham singh nagar news Unsuccessful in love affair uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज प्रेम प्रसंग में असफल बीएससी की छात्रा फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या रुद्रपुर न्यूज सुसाइड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More