जोशीमठ में मोटर मार्ग पर जली हुई कार के अंदर मिला जला हुआ शव, पुलिस जांच में जुटी 

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता

जोशीमठ। यहां रविवार सुबह भविष्य बद्री मोटर मार्ग पर एक जली हुई कार और उसके अंदर एक जला हुआ शव मिला है। 

स्थानीय ग्रामीण जब अपने गांव से तपोवन की ओर जा रहे थे तो उन्हें सड़क के किनारे जली हुई कार दिखाई दी। जब गाड़ी के अंदर झांका तो वहां एक शव पड़ा हुआ था। जला हुआ शव किसी महिला का लग रहा था। शव ड्राइवर की बगल वाली सीट पर था लेकिन वाहन का चालक या कोई अन्य व्यक्ति कार में नहीं मिला। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। जिसके बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच कार्यवाही शुरू कर दी है। यह घटना जिस समय की बताई जा रही है। उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि कार में आग कल रात लगी हो क्योंकि इस दौरान किसी ने इसे नोटिस नहीं किया। प्रारंभिक जांच में कार जलने की स्थिति और शव की स्थिति को देखकर यह माना जा रहा है कि घटना के बाद वाहन में कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं हुआ। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मामले की कई पहलुओं की जांच के साथ ही शव की पहचान के लिए फॉरेंसिक टीम से मदद ली जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है और घटना के पीछे की सच्चाई का खुलासा करने की कोशिश में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Burnt body found inside a burnt car on the motor road in Joshimath crime news Joshimath news police engaged in investigation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More