सितारगंज से किच्छा जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्रियों के घायल होने की सूचना  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

सितारगंज। सितारगंज से किच्छा जा रही तेज रफ्तार निजी बस सोमवार सुबह वीरेंद्रनगर मोड़ में खंती पर अनियंत्रित होकर पलट गयी, बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। कुछ यात्री खड़े होकर भी यात्रा कर रहे थे, बस पलटने से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बस में से यात्रियों को बाहर निकाला। बस का ड्राइवर और कंडेक्टर दोनों फरार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 


बस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया की ड्राइवर अपने साथ कुछ शादी के कार्ड की गट्ठी ले जा रहा था जो बार-बार स्टेयरिंग पर आ कर गिर रही थी। साथ ही बस की रफ्तार भी ज्यादा थी।घटनास्थल के पास जब इसी तरह वह कार्ड स्टेयरिंग पर गिरे तो ड्राइवर संतुलन खो बैठा और बस सड़क से उतर कर पलट गयी।बस दुर्घटना में घायल यात्रियों को निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जिसमें कुछ यात्रियों की हालत गम्भीर बताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news road accident news US nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More