वाहन बुक कराकर शातिर ठग ने रास्ते में चालक की आंखों में मिर्ची झोंककर गूगल पे के जरिये चालक के खाते उड़ा लिए 70 हजार रुपये

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। ऋषिकेश से पौड़ी के लिये वाहन बुक कराकर रास्ते में शातिर ठग ने चालाकी से गूगल पे की जानकारी जुटाकर वाहन चालक की आंखों में मिर्ची झोंककर चालक के खाते से गूगल पे के माध्यम से 70 हजार रुपये उड़ा दिए और चालक का फोन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

देवप्रयाग तहसील के थाना बाह बाजार प्रभारी सुनील पंवार ने बताया कि रविवार रात दस बजे एक युवक ने ऋषिकेश से यह कहकर वाहन बुक करवाया कि उसके पिताजी एम्स में भर्ती हैं और वह फौजी परिवार से है घर से उसे आवश्यक कागजात आदि लाने हैं। वाहन चालक उदय सिंह चौहान निवासी बिडाकोट हिंडोलाखाल देवप्रयाग उसके झांसे में आ गया और रात को ही ऋषिकेश से पौड़ी के लिए चल पड़ा। देवप्रयाग से आगे सबदरखाल के पास सुनसान स्थान पर शातिर ठग ने वाहन चालक की आंखों में मिर्ची झोंक कर वाहन चालक उदय सिंह चौहान का फोन लेकर फरार हो गया। ठग ने चालक के गूगल पे से 70 हज़ार रुपये ट्रांसफर कर निकाल दिए। वाहन चालक ने बताया कि इससे पहले उसने बातों बातों में बड़ी चालाकी से उसका गूगल पिन नंबर आदि जानकारी जुटाई। आज चालक उदय सिंह ने घटना की जानकारी बाह बाजार पुलिस को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर साइबर क्राइम को दे दिया गया है। अपराधी के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By booking the vehicle rishikesh news the vicious thug blew 70 thousand rupees from the driver's account through Google Pay by throwing pepper in the eyes of the driver on the way Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More