सांप की तस्करी में फंसाने का डर दिखाकर आरोपियों ने बुजुर्ग से ठग लिए 45 लाख रुपये 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग को सांप की तस्करी में फंसाने का डर दिखाकर 45 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने बुजुर्ग से कुछ रकम उधार ली थी। लेकिन, बाद में दो साथियों संग दो मुंह वाले सांप के साथ बुजुर्ग की वीडियो बनाकर तस्करी में फंसाने का भय दिखाया। हालात ऐसे हो गए कि बुजुर्ग को ब्लैकमेलिंग की रकम देने के लिए कई लोन लेने पड़ गए। बाद में मकान तक गिरवी रख दिया। जब विवाहित बेटी को इसका पता चला तो उन्होंने क्लेमनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

एसओ शिशुपाल राणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनम रावत पुत्री ज्ञान सिंह रावत निवासी सोसायटी एरिया क्लेमनटाउन ने तहरीर दी है। जिसमें उसने कहा है कि शादी के बाद वे दिल्ली स्थित ससुराल में रह रही हैं। कोरोनाकाल यानी 2021 में उसकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद प्रशांत नाम का युवक उनके पिता ज्ञान सिंह के संपर्क में आया। उसने 90 हजार रुपये उधार ले लिए। बाद में पिता ने रकम वापस मांगी तो प्रशांत उनको अनजान जगह लेकर गया। इसी दौरान दो मुंह वाले सांप के साथ बुजुर्ग पिता की वीडियो बना ली गई और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्रशांत मंडल, हरिओम सिंह और संदीप अलग-अलग तरीके से उन्हें ब्लैकमेल करके रकम लेने लगे। इनके झांसे में आकर पिता ज्ञान सिंह ने कई लोन लिए और मकान भी गिरवी रख दिया। आरोपी करीब 45 लाख रुपये हासिल कर चुके है और अभी भी धमकी देकर रकम मांगी जा रही है। आरोपी प्रशांत ने खुद को एंटी करप्शन ब्यूरो से जुड़ा बताकर ब्लैकमेल किया। एसओ शिशुपाल राणा नेबताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By showing fear of being implicated in snake smuggling dehradun news the accused cheated the elderly for Rs 45 lakh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More