सिस्टम से छेड़छाड़ कर प्रबंधक ने अपनी मां और पत्नी के नाम जारी कर दी एक करोड़ से अधिक की एफडी

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। हरिद्वार में बैंक प्रबंधक पर सिस्टम से छेड़छाड़ कर अपनी पत्नी और मां के नाम पर फर्जी एफडी जारी कर एक करोड़ से अधिक के गबन का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार नामजद आरोपियों व अन्य अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत व षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक (अंकेक्षण व निरीक्षण) जवाहर सिंह राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि बैंक की गुरुकुल नारसन शाखा के प्रबंधक ने सीबीएस सिस्टम से छेड़छाड़ कर 1.18 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि शाखा प्रबंधक ने सीबीएस सिस्टम से छेड़छाड़ कर अपनी मां और पत्नी के नाम पर ऑनलाइन एफडी खोलकर बैंक के धन की बंदरबांट की। इस कार्य में बैंक का एक अधिकारी भी शामिल है। मामले में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद बैंक की गुरुकुल नारसन शाखा के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद निषाद, उनकी मां गायत्री देवी, पत्नी मिथलेश तथा बैंक के कर्मचारी पंकज सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत व षड्यंत्र रचने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: By tampering with the system haridwar news the manager issued FD worth more than one crore in the name of his mother and wife Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ ऊर्जा निगम की ओर से बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने […]

Read More