थल सेना कैम्प में चयन के लिए शैमफोर्ड में कैडेट्स ने दिखाया दमखम   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। 78 यूके बटालियन एन सी सी हल्द्वानी के नेतृत्व में शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नैनीताल, रुड़की और देहरादून एनसीसी के कैडेट्स के थल सेना कैम्प में चयन के लिए इन्टर ग्रुप ऑबस्टेकल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नैनीताल, रुड़की और देहरादून के 60 एन सी सी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया और स्ट्रेट बैलेंस, जिग-ज़ैग बैलेंस, हाई वॉल रैम्प जम्प आदि ऑबस्टेकल्स में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। चयन के बाद कैडेट्स थल सेना कैम्प में हिस्सा लेंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

इस दौरान 78 यूके बटालियन एन सी सी हल्द्वानी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा, 81 यूके बटालियन एन सी सी के कर्नल वी के उप्रेती, 80 यूके बटालियन एन सी सी के ले0 कर्नल बी एस तड़ागी, ले0 कर्नल आर्चिव थापा, सूबेदार दिनेश नयाल आदि ने आयोजित गतिविधियों का निरीक्षण किया और कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल वी के उप्रेती  ने विद्यालय में मौजूद ऑबस्टेकल्स व शूटिंग रेंज की सराहना की और कहा कि शैमफोर्ड क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है जहाँ पर कैडेट्स के लिए उच्च श्रेणी का इंफ्रास्ट्रकचर मौजूद है। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुंदन शर्मा  ने कहा कि एनसीसी गतिविधियों के आयोजन के लिए शैमफोर्ड विद्यालय का सहयोग निरंतर बटालियन को मिलता रहा है।  जिससे विद्यालय के बच्चों में अनुशासन, सेना के प्रति सम्मान और सेना में सैन्य अधिकारी बनने की प्रेरणा परिलक्षित होती है। विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में एनडीए और सेना मैं सैन्य अधिकारी बनने के लिए बच्चों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन और प्रशिक्षण दिया जाता रहा है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में विद्यालय के बच्चे सैन्य सेवाओं में चयनित होकर अपने परिजनों, क्षेत्र और विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।  इस अवसर पर डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल एवं एएनओ लेफ्टिनेंट पान सिंह और अन्य स्कूलों के एएनओ मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cadets showed their strength in Shamford for selection in army camp Haldwani news selection in army camp Shamford school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More