खबर सच है संवाददाता
ऋषिकेश। यहां शिवपुरी के एक रिजॉर्ट में अपने पति और तीन बच्चों के साथ ऋषिकेश घूमने आई कैलिफोर्निया की एक महिला यात्री की मौत हो गईं। रविवार को महिला का शव संदिग्ध परिस्थियों में मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी के बड़ल गांव में एक रिजॉर्ट है।महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी। रविवार को महिला का शव संदिग्ध पिरस्थियों में मिला। महिला की आयु करीब 39 है। महिला के शव को एम्स ऋषिकेश भेजने के साथ ही मुनिकीरेती पुलिस जांच में जुटी है।




