सड़क से 700 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, चालक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। आज मंगलवार को डीसीआर (जिला नियंत्रण कक्ष) अल्मोड़ा में डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि एक कार फलसीमा, अल्मोड़ा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ट्रैफिक अल्मोड़ा ओशिन जोशी सहित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार व कोतवाली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, फायर यूनिट अल्मोड़ा, एसडीआरएफ व एसएसबी की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  


घटनास्थल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। टीमों द्वारा खाई में उतरकर तत्काल रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ करते हुए मुर्छित एवं गंभीर रुप से घायल अवस्था में मिले वाहन चालक सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग, अल्मोड़ा को स्टेचर के माध्यम से सड़क मार्ग पर लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा भिजवाया गया व घायल व्यक्ति के परिजनों को भी सूचना दी गई। वाहन संख्या- यू0के0 01 सी- 4290 पूर्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। रेस्क्यू कार्य के दौरान कार में अन्य कोई सवार नही मिला। वाहन चालक के मुर्छित होने के कारण वाहन में अन्य सवार यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त नही होने के कारण घटनास्थल पर मौजूद पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्र में छानबीन की जा रही है। गंभीर रुप से घायल वाहन चालक सुनील आर्या के बेस अस्पताल अल्मोड़ा पहुचने पर चिकित्सकों द्वारा सुनील आर्या को मृत घोषित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news almora news Car fell into a ditch 700 meters below the road driver died Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More