एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी की युवा इकाई की एक प्रदेश पदाधिकारी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहा गया है कि इस नेता ने आरोपित पीड़िता से वर्ष 2018 से उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर लगातार कई बार जबर्दस्ती डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाए। आरोपित से पीड़िता को एक बच्चा भी हुआ है। पीड़िता ने आरोपित के पास पिस्टल होने का हवाला देते हुए उससे अपने बच्चे व परिवार को जान का खतरा भी बताया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 व 506 के तहत थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि तरुण साह नाम के आरोपित ने उससे 2018 में संबंध बनाए और उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके घर में ही उसे अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध समाज का डर दिखाकर उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। लोक-लाज का हवाला देकर चुप कराया और बार-बार धमकाया। वर्ष 2019 में पीड़िता का आरोपित से बच्चा भी हुआ। इसके साथ ही आरोपित ने पीड़िता को समाज में बदनाम और बार-बार परेशान भी किया। आरोपित पीड़िता को शारीरिक संबंध न बनाने पर सामाजिक रूप से बदनाम करने व  जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी कहा है कि आरोपित के पास लाइसेंसी पिस्टल है, लिहाजा उसे, उसके पति, बच्चे व परिवार को आरोपित से जान का खतरा है। पीड़िता की तहरीर पर मंगलवार रात मुखानी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More