17 वर्षीय किशोर वेंटिलेटर पर : अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक नशा मुक्ति केंद्र की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें 17 वर्षीय किशोर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोक नगर, मुखानी निवासी जया अधिकारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुभम अधिकारी नशे की लत से जूझ रहा था।उसके उपचार के लिए करीब दो महीने पहले उसे “संकल्प नशा मुक्ति समिति” नामक केंद्र में भर्ती कराया गया था।21 तारीख को जब वह अपने पुत्र से मिलने केंद्र पहुंचीं, तब उसकी स्थिति सामान्य थी। लेकिन उसी दिन बाद में केंद्र से सूचना मिली कि उनका बेटा अचानक बेहोश हो गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जब परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे तो वहां नशामुक्ति केंद्र का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।
 
डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि किशोर के लीवर और किडनी गंभीर रूप से प्रभावित हैं और उसकी हालत अत्यंत नाजुक है। फिलहाल उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।
 
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। साथ ही नाबालिग को गैरकानूनी तरीके से केंद्र में रखा गया और उसके उपचार में भी गंभीर लापरवाही बरती गई।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना मुखानी में फिर संख्या 50/26 दर्ज की गई है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 तथा मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 की धारा 87/108 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने केंद्र की संचालिका आयुषी कपिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 17-Year-Old Teenager on Ventilator: Case Registered Against Illegally Operated De-addiction Center Haldwani news Illegally Operated De-addiction Center uttarakhand news अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्र उत्तराखण्ड न्यूज हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More