राफ्टिंग के दौरान आइएएस अधिकारी के भाई की गंगा में डूबने पर राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। बंगाल में तैनात आइएएस अधिकारी के शिक्षक भाई के राफ्टिंग के दौरान गंगा में डूबने के मामले में राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर राफ्टिंग के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। 

शुक्रवार को ब्रह्मपुरी में राफ्टिंग के दौरान हरीश कुमार मीणा (34) निवासी वीपीओ बेनार, जिला जयपुर राजस्थान अपने अन्य दोस्तों के साथ यहां घूमने आये थे। केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में शिक्षक हरीश मीणा ने राफ्टिंग में तैराकी का लुत्फ उठाने के लिए अपने साथियों के साथ गंगा में छलांग लगाई थी। उसकी लाइफ जैकेट शरीर से अलग हो गई थी, थोड़ी ही देर में वह गंगा की लहरों में लापता हो गए। शनिवार को हरीश के दोस्त ने राफ्टिंग कंपनी संचालक और दो राफ्टिंग गाइड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हरीश मीणा के आइएएस भाई सुरेन्द्र मीणा बंगाल में तैनात हैं। गंगा में डूबे शिक्षक के साथी विकास कुमार ने मुनिकीरेती थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने हिमालयन टाइगर्स एडवेंचर से राफ्ट बुक की थी। संचालक ने उनसे पूरे पैसे पहले ही वसूले, लेकिन राफ्टिंग के दौरान सुरक्षा के मानक नहीं अपनाए। मात्र एक गाइड के साथ राफ्ट पानी में उतारी गई और राफ्टिंग के दौरान कोई जानकारी दिए बिना ओशो आश्रम के पार सभी को राफ्ट से पानी में उतार दिया। तभी पीछे से आ रही एक अन्य राफ्ट उनके साथी हरीश कुमार मीणा के ऊपर से निकाल दी गई। जिस कारण वह डूब गए। विकास कुमार ने आरोप लगाया कि हिमालयन टाइगर एडवेंचर के गाइड दीनानंद भारद्वाज ने न तो उनके साथी को बचाने की कोशिश की ना ही बचाव के लिऐ जल पुलिस या अन्य किसी को बुलाया। न ही पीछे से आनी वाली राफ्ट को रुकने का इशारा किया। उनके साथी को बचाने के लिय समुचित सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case filed against rafting guide for drowning of ias officer's brother in ganga during rafting rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More