14 वर्षीय किशोरी से दुराचार के बाद जबरन बनाई अश्लील वीडियो, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार के बाद अश्लील वीडियो बनाने की खबर सामने आई है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

मामला नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और दोनों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में गहरी चिंता और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार A 14-year-old girl was sexually assaulted and then forced to make an obscene video; a case has been registered against the accused Case registered under POCSO Act and other sections crime news Obscene video forcibly made after the assault ramnagar news Sexual assault of a 14-year-old girl uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज दुराचार के बाद जबरन बनाई अश्लील वीडियो पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More