धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा लखनऊ के एक होलसेल कारोबारी ने दर्ज कराया है।
 
पुलिस को दी तहरीर में लखनऊ के चौक निवासी कारोबारी नीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि उनकी रकाबगंज में एनएस सेल्स नाम से फर्म है। एक जुलाई 2017 को उन्होंने मनोज प्रभाकर की कंपनी नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड एवं नेचुरेंस हर्बल कंपनी के साथ सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का एग्रीमेंट किया था। बतौर कंपनी निदेशक मनोज प्रभाकर ने उन्हें पूर्वी एवं मध्य यूपी का डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया था। इसके बाद कंपनी के उत्पाद उन्हें होलसेल में बेचे गए। नीरज ने तहरीर में कहा है कि इसका पूरा भुगतान भी उन्होंने कर दिया, लेकिन इसके बाद ही निदेशक ने बिना सूचना दिए कंपनी बंद कर दी। बताया कि वर्तमान में उनके पास नेचुरेंस हर्बल के 3,21,601 रुपये के, नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड के 2,78,938 रुपये के और मार्केट रिप्लेसमेंट के 1,53,920 रुपये के उत्पाद डंप पड़े हैं। वहीं मार्केट में उधारी भी 3,90,227 रुपये हो गई है। जब उन्होंने कंपनी निदेशक मनोज और उनके बेटे रोहन से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि मामले में धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered Case registered against former cricketer Manoj Prabhakar and his son in Haldwani Kotwali on charges of fraud Charges of fraud Former cricketer Manoj Prabhakar and his son Haldwani Kotwali Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

“दावो की खुली पोल – ब्यवस्थाएं गोल” केवीएम कांम्प्लेक्स में बनी प्रशासनिक अब्वस्थाओं की सरस झील, 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। निगम प्रशासन भले ही बड़े -बड़े दावे क्यों न कर रहा हो,  लेकिन बरसात की शुरुआत ने प्रशासनिक दावो पर पानी फेर दिया। जिसका शनिवार (आज) ज्वलंत उदाहरण बना है हल्द्वानी का यह सरस मार्केट।  कुमाऊं मंडल विकास निगम के इस सरस कांम्प्लेक्स में […]

Read More
उत्तराखण्ड

न्यायालय के आदेश पर मुखानी पुलिस ने किया मादक पदार्थों का विनिष्टीकर 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।    न्यायालय द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के आदेशों के अनुपालन में, […]

Read More
उत्तराखण्ड

सफर हुआ आसान : लम्बे इंतजार के बाद रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून/रामनगर। लंबे इंतजार के बाद शनिवार (आज) रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई। इस नई रेल सेवा से कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र के बीच संपर्क और आसान हो जाएगा। ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से, जबकि […]

Read More