बैंक के लॉकर में रखे लाखों के गहने चोरी, महिला की शिकायत पर क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
देहरादून। देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के लॉकर में रखे लाखों के गहने चोरी हो गए। मामले में लॉकरधारक 86वर्षीय महिला ने डालनवाला थाने में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
 
घोसी गली निवासी सुशीला देवी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने और पुत्र अनूप कुमार के नाम से बचत खाता व लॉकर नंबर 38 लिया। लॉकर में उन्होंने 730 ग्राम सोने व 950 ग्राम चांदी के गहने रखे थे। वर्ष 2018 तक लॉकर नियमित रूप से संचालित किया गया। उसके बाद वृद्धावस्था के चलते उन्होंने लॉकर का संचालन नहीं किया। बीती 26 नवंबर को उन्होंने बेटे को लॉकर चेक करने भेजा। बैंक पहुंचे अनूप ने उन्हें बताया कि लॉकर 2022 में तोड़ा जा चुका है। बैंक अफसरों ने आश्वासन दिया कि गहने सुरक्षित हैं और अगले दिन दे दिए जाएंगे। इसके बाद से शाखा प्रबंधक मोहित कुमार व क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद जोशी टहलाते रहे। 29 नवंबर को उन्हें बताया गया कि उनके जेवरात चोरी हो गए हैं और संबंधित पत्रावली भी गायब है। उन्होंने कानूनी नोटिस भी भेजा पर सुनवाई नहीं हुआ और उल्टे बैंक अधिकारी उन्हें धमकाने लगे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bank locker branch manager and other personnel on woman's complaint branch manager and other personnel Police registered a case case registered against regional manager dehradun news Jewelery worth lakhs kept in bank locker stolen jewelery worth lakhs stolen regional manager uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More