घर में लगी आग से नगदी व घरेलु समान जलकर राख

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नैनीताल जनपद के अंतर्गत बिन्दुखत्ता क्षेत्र में एक ग्रामीण महिला के घर में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से हजारों रुपये की नगदी व अन्य घरेलु समान व कपड़े जलकर राख हो गये। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से महिला को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना कल हो सकती है जारी 

जानकारी के अनुसार शनिवार की प्रात करीब 5:30 बजे घोड़ानाला पश्चिमी निवासी महिला सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राधे श्याम के घर में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई। जब तक महिला कुछ समझ पाती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा सारा समान जलकर राख हो गया। पीड़ित महिला सावित्री देवी ने बताया कि अग्निकांड में घर में रखे 50 हजार की नगदी समेत राशन, बिस्तर, राशन, कपड़े व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा महिला को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें khabarsachhai@gmail.com पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार ने निकाय चुनाओं हेतु आरक्षण की सूची की जारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने इस बार महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ही नगर निगम, पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी है।     ज्ञात हो कि उत्तराखंड राज्य में कुल 11 नगर निगम हैं, जिनमें से एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को अवैध अंग्रेजी शराब व बियर के साथ किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    रामनगर। पुलिस ने लक्ज़री वाहन से शराब तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध अंग्रेजी शराब व बियर केन बरामद किए हैं।     पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में नशे के तस्करों के विरुद्ध चैकिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना कल हो सकती है जारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। इस पर सात दिन में आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। […]

Read More