सीबीआई ने रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को सात हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। एंटी करप्शन ब्रांच सीबीआई की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को सात हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में सीबीआई ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अपने साथ देहरादून ले गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बताया जा रहा है कि बरेली निवासी व्यापारी ने 7 दिसंबर को विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी कि ट्रेन में माल बुकिंग के दौरान वाणिज्य अधीक्षक द्वारा अक्सर रिश्वत की मांग की जाती है। हावड़ा ट्रेन में माल बुकिंग की एवज में वाणिज्य अधीक्षक द्वारा ₹7000 की रिश्वत की मांग की थी। जिस पर पर सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई के मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी अपने पास की थी शिकायत के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को गिरफ्तार रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की कारवाई देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी राजेंद्र तोमर को अपने साथ में दस्तावेज के साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI arrested commercial superintendent of Railways red handed taking bribe of Rs.7000 lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More