सीबीआई ने दिल्‍ली-NCR में सक्रिय टेक्‍नोलॉजिकल सॉल्‍यूशन का झांसा देकर ठगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्‍ली।  सीबीआई ने दिल्‍ली-NCR में सक्रिय एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो साइबर फ्रॉड के जरिए विभिन्‍न तरह के हथकंडे अपना कर देश के साथ ही विदेशी नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। इस मामले में अभी तक 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआई ने गुरुग्राम में एक कॉलसेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 43 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कथित तौर पर विदेशी नागरिकों को उनके कंप्यूटर की समस्याओं के टेक्‍नोलॉजिकल सॉल्‍यूशन का झांसा देकर उन्‍हें ठगते थे। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी स्थित इनोसेंट टेक्नोलॉजी (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस पर छापा मारा। CBI की टीम ने पाया कि वहां कई एजेंट विदेशी नागरिकों को ठगने के इरादे से लाइव कॉल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : मनमानी हिरासत पर रोक, बैरिकेडिंग की होगी समीक्षा  

बताया कि दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा में 7 स्थानों पर तलाशी ली गई। यह पता चला कि इस नेटवर्क में साइबर आधारित इंटरनेशनल फायनेंशियल क्राइम को अंजाम देने में अलग-अलग सेंटर को-ऑर्डिनेशन के साथ काम कर रहे थे और इस संबंध में मुख्य रूप से उन्हें गुरुग्राम के डीएलएफ साइबर सिटी से संचालित कॉल सेंटर से निर्देश मिलता था। अब तक 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई इस संबंध में सुराग हासिल करने और आगे की कार्रवाई के लिए इंटरपोल के माध्यम से FBI और कई देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के संपर्क में है। CBI ने आरोप लगाया है कि निशाने पर लिए जाने वालों को अपने सिस्टम (कंप्यूटर) में मैलिसियस (गड़बड़ी वाले) सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए राजी किया जाता था, जिससे उनके कंप्यूटर बंद हो जाते थे। इसके बाद पीड़ितों को अपने सिस्टम को सही करने के लिए भुगतान करने के लिए कहा जाता था। यह पता चला है कि अपराध से होने वाली कमाई कई देशों से हांगकांग तक पहुंचाई गई थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI busts a gang cheating in the name of technological solution operating in Delhi-NCR cbi news Cyber fraud Gang cheating in the name of technological solution new delhi news

More Stories

दिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : मनमानी हिरासत पर रोक, बैरिकेडिंग की होगी समीक्षा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, मेट्रो सेवाएं बाधित करने और बैरिकेडिंग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि […]

Read More
दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More