दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सचिवालय स्थित ऑफिस में सीबीआई का छापा  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ऑफिस में सीबीआई का छापा चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक जब CBI की टीम छापेमारी के लिए मनीष सिसोदिया के सचिवालय स्थित दफ्तर पर पहुंची, तब डिप्टी सीएम वहां मौजूद नहीं थे। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज फिर सीबीआई मेरे कार्यालय पहुंची है। उनका स्वागत है। इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, कार्यालय में छापा मारा, लॉकर तलशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली। सीबीआई को मेरे खिलाफ न कुछ मिला हैं न मिलेगा, क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है। ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है।

सिसोदिया की संपत्तियों पर छापे मारने के लगभग पांच महीने बाद सीबीआई की अगुवाई में छापेमारी की जा रही है। वहीं, इसके पहले हुई सीबीआई की छापेमारी पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उन्होंने और उनके परिवार ने पूरा सहयोग किया था। उन्होंने दावा किया था कि केंद्र द्वारा सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा था है. मनीष सिसोदिया को सीबीआई की प्रथम सूचना रिपोर्ट या दिल्ली शराब नीति मामले में प्राथमिकी में पंद्रह अभियुक्तों में आरोपी नंबर 1 के रूप में नामित किया गया है।

20 से अधिक स्थानों पर हुई थी CBI की छापेमारी

दिल्ली शराब नीति में भ्रष्टाचार के केंद्र के आरोपों को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के आवास सहित 20 से अधिक स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी की खबर सामने आने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया था, “सीबीआई मेरे आवास पर हैं. मैं जांच एजेंसी के साथ सहयोग करूंगा, उन्हें मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिलेगा।” बता दें कि जांच एजेंसी ने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जो नवंबर, 2021 में शुरू की गई दिल्ली आबकारी नीति की जांच कर रही है। इसके तहत निजी लोगों को शराब की दुकान के लाइसेंस सौंपे गए थे। सिसोदिया सीबीआई द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी में नामित 15 व्यक्तियों में से थे। मामले में आबकारी अधिकारियों, शराब कंपनी के अधिकारियों, डीलरों के साथ कुछ अज्ञात लोक सेवकों और निजी व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: cbi news CBI raids Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia's office at Secretariat delhi news

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More