पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई पहुंची अस्पताल, हरदा ने किया सोशल मीडिया में पोस्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। 

अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि ‘आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI  !!

यह भी पढ़ें 👉  चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI reached hospital to summon former CM Harish Rawat dehradun news Harda posted on social media Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More