हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा है कि जनपद चम्पावत को आदर्श पर्यटन के हब के रूप में विकसित किया जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा इस सम्बन्ध में लगातार समीक्षा की जा रही है। कहा कि कोलीढेक झील विकसित होने से पर्यटकों को कश्मीर जैसा अहसास उत्तराखण्ड के चम्पावत में मिलेगा।
मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनपद चम्पावत के लोहाघाट कोलीढेक झील एवं टी गार्डन को पयर्टन के लिए विकसित करने हेतु प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुति दी गई। चम्पावत जनपद के लोहाघाट में सिचाई विभाग द्वारा निर्मित कोलीढेक झील जिसकी लम्बाई 1500 मीटर, चौडाई 80 मीटर तथा झील की गहराई 21 मीटर है। आयुक्त ने बताया कि इस झील में वोटिंग, पार्किंग, कैफेटेरिया, ओपन थियेटर, एरोमैटिक प्लांट, फारेस्ट टेल, शौचालय, पर्यटकों के ठहरने के लिए झील के किनारे कार्टेज बनाये जायेंगे। इसके लिए लगभग 25 करोड की डीपीआर तैयार हो चुकी है जल्द ही योजना पर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने कहा पर्यटको को कश्मीर जैसा अहसास,
कोलीढेक झील में मिलेगा साथ चम्पावत में टी-गार्डन के लिए 19 करोड के डीपीआर भी तैयार हो गई है। टी- गार्डन को आधुनिक कर पर्यटन के लिए विकास किया जायेगा, ताकि लोग अधिक से अधिक आकर टी-गार्डन का दीदार कर सकें। उन्होंने कहा झील के पास स्थानीय उत्पादों की ब्रिकी हेतु स्टॉल/क्योस्क की व्यवस्था की जायेगी जिससे लोगों को उत्तराखण्ड के उत्पादों की जानकारी होगी और स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। उन्होने कहा जनपद चम्पावत में पर्यटन का विकास होने से लोगों को रोजगार मिलेगा और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मे भी इजाफा होगा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]