चंदन सिंह नेगी सहकारी क्रय -विक्रय समिति एवं किरन नेगी पर्वतीय फल साख क्रय -विक्रय समिति की अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी देवी एवं पूरन चन्द्र सुयाल निर्वाचित
हल्द्वानी। यहां शनिवार (आज) उत्तराखण्ड राज्य सहकारिता के अंतर्गत कार्यरत “हल्द्वानी सहकारी क्रय -विक्रय समिति लि.” एवं “पर्वतीय फल साख क्रय -विक्रय समिति लि.” के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सदस्य समितियों के प्रतिनिधियों का पांच वर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ।
इस दौरान हल्द्वानी सहकारी क्रय -विक्रय समिति लि. में चुनाव अधिकारी मोहन सिंह नेगी की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर चंदन सिंह नेगी और उपाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी देवी निर्वाचित हुए, जबकि 13 अन्य संचालको के साथ शासन स्तर से मनोज कुमार पाण्डे को संचालक नामित किया गया। वहीं हल्द्वानी सहकारी क्रय -विक्रय समिति लि. में चुनाव अधिकारी चंदन लाल आर्या की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर किरन नेगी और उपाध्यक्ष पद पर पूरन चन्द्र सुयाल निर्वाचित हुए।
इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी (पूर्व अध्यक्ष नैनीताल जिला सहकारी बैंक), गोपाल नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी), आनन्द सिंह दर्मवाल (जिला पंचायत सदस्य), मोहन सिंह नेगी (अध्यक्ष बहुद्देसीय किसान सेवा समिति ), प्रकाश बेलवाल (पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा समिति चोरगलिया), रवींद्र रैकुनी (बीजेपी मंडल अध्यक्ष), पंकज सुयाल, देवेंद्र पोखरिया अपर जिला सहकारिता अधिकारी/सचिव सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]