देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार के पास मंगलवार रात एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार सवार व्यक्ति दिल्ली से चमोली की ओर जा रहा था। देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बछेलीखाल के ग्रामीणों ने धौलाधार के समीप एक वाहन के गिरने की सूचना दी। बताया कि वाहन के सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे अंधेरे में घनी झाड़ियों में गिरने से यह अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा था कि वाहन में कितने लोग सवार थे। इसके बाद रात को ही रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस को कार के पास सूरज मदान (37) पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ मृत अवस्था में मिला। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]