छह वर्षीय दो बच्चों की खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

काशीपुर। यहां बुधवार (आज) छह वर्षीय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे, जहां गहराई का अंदाजा नहीं लगने से हादसा हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार,  ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में रहने वाले मयंक (6) पुत्र नन्हे और देव (6) पुत्र राजेंद्र कश्यप दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण दोनों पास के खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों की नजर पानी में तैरते एक बच्चे के शव पर पड़ी। इसके बाद दोनों बच्चों को बाहर निकालकर तत्काल काशीपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि एक बच्चे का शव पानी की सतह पर आने के बाद लोगों को हादसे की जानकारी मिली। दोनों परिवार घटना स्थल से करीब 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

मृतक मयंक का परिवार महादेव कॉलोनी में बड़े गुरुद्वारे के पीछे रहता था, जबकि देव के पिता राजेंद्र कश्यप मूल रूप से रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर जागीर के निवासी हैं और वर्तमान में महादेव कॉलोनी में किराये पर रहकर आजीविका चला रहे हैं। हादसे के बाद नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की मदद से खाली प्लॉट में भरे पानी की निकासी का कार्य शुरू कर दिया। वहीं, मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Accident news death by drowning Devbhoomi News Hindi News kashipur news News from the hills News From the Pahad two innocent six-year-old children Two six-year-old children die after drowning in a water-filled vacant plot; Uttarakhand News udham singh nagar news water-filled vacant plot

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More