वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ स्तर तक कई अधिकारियों के प्रभारों में हुआ परिवर्तन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ स्तर तक कई अधिकारियों के प्रभारों में परिवर्तन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा कैंपा की जिम्मेदारी भी संभालेंगे, वहीं रंजन कुमार मिश्रा से वन संरक्षण नोडल अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है। नीना ग्रेवाल को उत्तराखंड वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया। तो एसपी सुबुद्धि को प्रमुख वन संरक्षक (वन संरक्षण नोडल अधिकारी) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।

अपर सचिव कहकशां नसीम को बदला गया है। उनकी जगह कल्याणी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब कल्याणी अपर सचिव वन और यमुना सर्कल देखेंगी। जबकि कहकशां नसीम को प्रतिनियुक्ति पर जलागम भेजा गया है। सुशांत पटनायक को वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।तेजस्विनी पाटिल को मुख्य वन संरक्षक और निदेशक वन प्रशिक्षण पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक कार्य योजना और कुमाऊं चीफ की जिम्मेदारी दी गई।संजीव चतुर्वेदी से कार्य योजना की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें मुख्य वन संरक्षक, निदेशक वानिकी प्रशिक्षण अकादमी बनाया गया। धीरज पांडे को गढ़वाल का चीफ बनाया गया।नीतीश मणि त्रिपाठी को CF साउथ सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। वह अब तक जैव विविधता में तैनात थे। वहीं टीआर बीजू लाल को यहां से हटाकर सदस्य सचिव उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

पंकज कुमार को वन संरक्षक अनुसंधान की जिम्मेदारी दी गई है। उनसे निदेशक नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व का प्रभार वापस लिया गया है। चंद्रशेखर जोशी को प्रभारी वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं बनाया गया। अब तक वे नैनीताल डीएफओ थे। आकाश गंगवार को नया नैनीताल डीएफओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

वैभव कुमार को हरिद्वार से चकराता भेजा गया। स्वप्निल को गढ़वाल से हरिद्वार भेजा गया। दिगांथ नायक को नरेंद्र नगर का डीएफओ तो जीवन मोहन को नरेंद्र नगर से लैंसडाउन भेजा गया।अभिमन्यु को चकराता से हटाकर गढ़वाल में डीएफओ बनाया गया।सर्वेश कुमार को केदारनाथ का डीएफओ नियुक्त किया गया।

वहीं ध्रुव सिंह मार्तोलिया को रामनगर डीएफओ की जिम्मेदारी और तरुण एस को कालागढ़ का डीएफओ बनाया गया। (राहुल मिश्रा से यह जिम्मेदारी वापस ली गई।)आदित्य रन को बागेश्वर का डीएफओ बनाया गया।रजत सुमन को रुद्रप्रयाग का डीएफओ बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

महातिम यादव को उपनिदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व से हटाकर उपवन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की जिम्मेदारी दी गई। प्रणाली रमेश को उपवन संरक्षक (वन संरक्षण) की जिम्मेदारी दी गई। नरेश कुमार को अपर प्रमुख वन संरक्षक जाएका भेजा गया है।

कुल मिलाकर इस बड़े फेरबदल में शासन ने कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए हैं। प्रमुख वन संरक्षक स्तर से लेकर डीएफओ स्तर तक हुई इस अदला-बदली को वन विभाग के कामकाज को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Forest department from the Chief Forest Conservator to the DFO level In the Forest Department there has been a change in the charge of many officers Transfer news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कई अधिकारियों के प्रभारों में हुआ परिवर्तन देहरादून न्यूज प्रमुख वन संरक्षक से लेकर डीएफओ स्तर तक वन विभाग स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More