नीलामी को खड़ी बसों से होगा चारधाम यात्रा का संचालन, रोडवेज मुख्यालय द्वारा तैयार 115 बसों के बेड़े में 50 फीसदी बसें चलने लायक नहीं

ख़बर शेयर करें -
 
  
 
खबर सच है संवाददाता
 
 
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में रोडवेज की ओर से जिन 115 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है, उन बसों में 50 फीसदी बसें पर्वतीय क्षेत्रों में चलने लायक नहीं हैं। 40 से अधिक बसों को तो नीलाम हो जाना चाहिए था। वहीं अधिकारियों का कहना है कि फिट बसें ही यात्रा में जाएंगी।
 
रोडवेज मुख्यालय की ओर से चारधाम यात्रा के लिए 115 बसों का बेड़ा तैयार किया गया है। बेड़े में कोटद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर गढ़वाल, हरिद्वार, देहरादून ग्रामीण डिपो, देहरादून पर्वतीय डिपो, अल्मोड़ा, भवाली, हल्द्वानी, लोहाघाट, रुद्रपुर, काशीपुर, पिथौरागढ़, टनकपुर, रुड़की, रामनगर, बागेश्वर, काठगोदाम आदि डिपो की बसें शामिल होंगी। यदि कुमाऊं मंडल के डिपो की बसों को छोड़ दें तो गढ़वाल मंडल के डिपो की अधिकांश बसों की हालत खराब है। यह बसें करीब आठ-आठ लाख किमी से ज्यादा चल चुकी हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो 40 से अधिक बसों को तो नीलाम हो जाना चाहिए था। जो 50 फीसदी सही बसें हैं, वह कुमाऊं मंडल से आएंगी।पिछले साल रोडवेज की ओर से 130 नई बसें खरीदी गई थी। जिसमें करीब 100 नई बसें (यूरो छह) कुमाऊं मंडल के डिपो को मिली थी। जबकि 30 बसें गढ़वाल मंडल के डिपो को मिली थी। रोडवेज की 28 और 31 सीरीज वाली बसें 2016 में तत्कालीन कांग्रेस शासनकाल में आई थी। 40, 42, 43 और 44 सीरीज की बसें 2019 में आई थी। इन सीरीज की अधिकांश बसें आठ लाख किमी से अधिक दूरी तय कर चुकी हैं। मानक के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में 6 लाख किमी से अधिक चल चुकी बसें नहीं चल सकती है। इन बसों की बॉडी भी बेकार हो चुकी है। सीटों पर गंदगी पसरी रहती है। परिवहन निगम के मंडलीय महाप्रबंधक संचालन सुरेश चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा में जिन बसों का संचालन किया जाएगा। पहले उनका परिवहन विभाग की ओर से ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यात्रा के लिए फिट होनी वाली बसें ही आगे भी जाएंगी। इस बार नई बसें मिली हैं उनका भी लाभ मिलेगा।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 115 buses in the fleet 115 बसों के बेड़े में 50 फीसदी बसें चलने लायक नहीं  Chardham Yatra will be conducted with buses parked for auction 50% of the buses are not fit to run 50% of the buses in the fleet of 115 buses prepared by the Roadways Headquarters are not fit to run buses parked for auction Chardham Yatra will be conducted rishikesh news Roadways Headquarters uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More