नैनीताल के 20 स्कूलों को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिले के 20 स्कूलों को जिला परियोजना अधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दरअसल इन स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम को संचालित करने में वहां का स्टाफ कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। और यह लापरवाही मुख्य शिक्षा अधिकारी के पकड़ में आई है। जिसके बाद से 20 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  लालढांग रेंज में स्टोर से हाथी दांत गायब होने पर रेंजर और प्रभारी रेंजर पर गिरी गाज 

जिसमें से बेतालघाट के 7, धारी के 2, हल्द्वानी के 4, रामगढ़ के 2 और रामनगर के 2 एवं भीमताल, ओखल कांडा और कोटाबाग का एक-एक स्कूल शामिल है। दरअसल उत्तराखंड के 500 राजकीय विद्यालयों में 2019 के नवंबर महीने से वर्चुअल कक्षाओं की शुरुआत की गई थी। इसके अलावा राज्य स्कूली शिक्षा में वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। और इनकी मॉनिटरिंग के लिए देहरादून में वर्चुअल स्टूडियो बनाया गया था। जिसमें कि स्टूडियो में विषय विशेषज्ञ शिक्षक बैठेंगे और स्कूलों से जुड़े रहेंगे ताकि शिक्षक विहीन स्कूलों में पढ़ाई अनवरत चलती रहे। पिछले दिनों 11 नवंबर को पूर्व आईएएस और 21 नवंबर को राष्ट्रीय चैंपियन एथलीट के साथ वर्चुअल कक्षा के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था इस दौरान नैनीताल जिले के कई सरकारी स्कूल में कार्यक्रम में बच्चों को वर्चुअल कक्षा के जरिए दिखाया ही नहीं इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Education Officer issued show cause notice to 20 schools of Nainital nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, ट्रांजिट कैंप कोतवाल समेत चार अधिकारियों के तबादले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का दौर तेज हो गया है। इस बार पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के चार अधिकारियों के स्थानांतरण किए […]

Read More
उत्तराखण्ड

भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान : विधायक सुमित हृदयेश ने घेरा भाजपा सरकार को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण और जनभागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आज नारीमन चौराहा, काठगोदाम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, काठगोदाम एवं हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान का विधिवत शुभारंभ हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के कालाढूंगी दौरे पर कांग्रेस का हंगामा : कुसुमखेड़ा में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी/कालाढूंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान कांग्रेस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक और प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अपनी मांगें रखने जा रहे […]

Read More