मुख्यमंत्री धामी ने लोहाघाट में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही किया पैदल जनसंपर्क  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी गोविंद वर्मा एवं अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में बाजार क्षेत्र में पैदल जनसंपर्क करने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट अपील की।  
 
मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोहाघाट क्षेत्र का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व में लोहाघाट क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया था, उन सभी योजनाओं पर तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में हमारी सरकार बिना थके, बिना रुके कार्य कर रही है। बागेश्वर उत्तरायणी मेले में थूक जिहाद कर घृणित कार्य करने वाले दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रदेश में ऐसे कार्यों की कोई जगह नहीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में जितने कार्य और योजनाएं चल रही हैं, उतने कार्य कांग्रेस शासनकाल में कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस निकाय चुनाव में जनता सनातन का उपहास उड़ाने वालों को जड़ से उखाड़ फेकेगी।
 
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा सांसद अजय टम्टा, भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा, ज्योति राय, पूरण फर्त्याल, सतीश पांडेय, सुभाष बलूनी, विनिता थपलियाल, शिवानंद, शंकर सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: addressed the public meeting in favor of BJP candidates also did public relations on foot and did public relations on foot in favor of the candidates Chief minister dhami in Lohaghat lohaghat news uttarakhand news while addressing the public meeting in favor of BJP candidates in Lohaghat

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More