आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम अभियान का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के संबंध में विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तिरंगा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की अपील की है। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। इस अभियान में प्रदेश के गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है। उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आजादी के लिए जिन वीर सेनानियों ने अपना सर्वस्व अर्पित किया, उनका सदैव स्मरण रहे। हमारी नई पीढ़ी को ऐसे बलिदानियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हो। आजादी के अमृत महोत्सव में देश के इन वीर बलिदानियों का देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई है। राज्य में 1250 अमृत सरोवर बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि 02 अगस्त से सोशल मीडिया एकाउण्ट्स पर तिरंगा की डीपी एवं 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। 09 अगस्त को देहरादून में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जो हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। यह देशभक्ति की भावना का कार्यक्रम है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया गया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के लिए शहीद हुए क्रान्तिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा। अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ें इसके लिये व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए। प्रधानमंत्री जी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सोशल मीडिया अकाउंट में डीपी और प्रोफाइल पिक लगाने की अपील की है। सभी संगठनों को साथ लिया जाए। स्कूली बच्चों और युवाओं को देश की आजादी से जुड़ी गौरवगाथाएं बताई जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान मंदिर के बाहर मुर्गे का कटा सिर मिलने से भड़का आक्रोश

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड स्कूल की छात्रा गुनगुन कबड़वाल ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में हासिल की 35वीं ऑल इंडिया  रैंक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Har ghar tiranga Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़, प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]

Read More
उत्तराखण्ड

रोडवेज बस ने रौंदा दो युवकों को, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]

Read More
उत्तराखण्ड

होली के दौरान तेज धूप और बढ़ती गर्मी की संभावना

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]

Read More