शैमफोर्ड स्कूल के बाल वैज्ञानिक अक्षत गिरी ने 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में किया अपना शोध प्रस्तुत

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकन्डेरी स्कूल के बाल वैज्ञानिक अक्षत गिरी ने भोपाल में आयोजित 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस राष्ट्रीय आयोजन में उत्तराखंड राज्य के 16 बाल वैज्ञानिकों के दल में नैनीताल जिले से शैमफोर्ड स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अक्षत गिरी ने मार्गदर्शक अंजू भट्ट के निर्देशन में अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। 
 
बताते चलें कि एनसीएसटीसी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष देश में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जाता है। जिसमें ब्लॉक, जनपद एवं राज्य स्तर से क्रमशः चयनित हो कर बाल वैज्ञानिक अंतिम चरण में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करते हैं। इस आयोजन में देश के समस्त प्रदेशों से 700 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षकों के साथ ही गल्फ को-ओपरेटिव कांउसिल के देश (बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान, कतर एवं सउदी अरब) के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।उक्त कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों एवं छात्रों के मध्य फेस टू फेस संवाद भी आयोजित हुए। उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के आयोजन के लिए राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) देहरादून नोडल संस्था है। जिसमें राज्य भर से बाल वैज्ञानिक अपने शोध प्रस्तुत करते हैं। अक्षत गिरी ने अंजू भट्ट के मार्गदर्शन में किसानों के लिए पेस्टिसाइड इस्तेमाल को लेकर मोबाईल एप्लिकेशन तैयार की है। यूकॉस्ट के महानिदेशक ने प्रतिभाग कर रहे बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी गई साथ ही कहा कि परिषद राज्य में विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यार्थियों को दूसरे प्रदेश एवं विदेश से आये विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ विभिन्न कार्यशालाओं एवं वैज्ञानिक गतिविधियों से उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार के क्षेत्र में ज्ञानार्जन का मौका मिला। 
 
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए अक्षत को विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक अंजू भट्ट, प्रिंसिपल संतोष पांडेय ने अक्षत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उन्हें उनके क्रिएटिव आइडियास के क्रियान्वयन के लिए मंच प्रदान करने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Child scientist Akshat Giri of Shamford School presented his research in the 31st National Children's Science Congress Child scientist Akshat Giri presented his research in the 31st National Children's Science Congress Haldwani news Shamford school haldwani uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी, IPS के दिशा-निर्देशन एवं पुलिसउपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की […]

Read More
उत्तराखण्ड

संविधान बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से 15 अक्टूबर को हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –            खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। वोट चोर, गद्दी छोड़ और संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियां, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से कल 15 अक्टूबर को 12 बजे से बुधपार्क तिकोनिया हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में आयुर्वेदिक औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा औषधि निर्माण इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मंगलवार (आज) भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र के लंकेश्वरी स्थित एक आयुर्वेदिक औषधि निर्माण इकाई का संयुक्त निरीक्षण किया गया। प्राप्त गोपनीय सूचना […]

Read More