पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महानगर कांग्रेस द्वारा मिष्ठान वितरण कर मनाया गया “बाल दिवस”

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। आज बाल दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस ने महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को विशेष रूप से मानते हुए भारत रत्न पंडित जवाहर नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और मिष्ठान वितरण कर पंडित नेहरू के बाल प्रेम और देश प्रेम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
 
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पंडित नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके प्रेम पर चर्चा की तथा पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति स्नेह और उनके द्वारा बाल कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। 
 
महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा, “पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चों में देश का भविष्य छुपा है। उनका हर बच्चा शिक्षित और स्वस्थ होना चाहिए। आज का दिन हमें उनके इस विचार को अपनाने का संकल्प लेने का अवसर देता है।” पंडित नेहरू भारत देश की अमूल्य धरोहर है। उनका समुचित सम्मान प्रत्येक भारतीय का पहला कर्तव्य है। मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी मे स्थापित पंडित जी की मूर्ति का समुचित रखरखाव प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है, राजनीतिक भावना से अगर भाजपा सरकार देश की अमूल्य धरोहरों का समुचित रखरखाव नही कर पायेगी तो कांग्रेस सड़को पर उतरेगी। 
 
स्वराज आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में हरीश मेहता, हेमन्त बगडवाल, संजय किरौला, सुहैल सिद्दीकी, महेश कांडपाल, प्रकाश पांडे, ललित जोशी, कमल मेहता, राजेन्द्र उपाध्याय, शोभा बिष्ट, मधु सांगूड़ी, विमला सांगूड़ी जया पाठक, हेमन्त साहू, त्रिलोक बनोली, संजू उप्रेती, एडवोकेट धर्मवीर, इंजीनियर सुमित कुमार, बबलू बिष्ट, राज कुमार, विशाल भोजक, उदित करायत, सुरेंद्र फ़र्श्वन (राजा), करन अधिकारी, ताहिर हुसैन आदि मुख्य रूप से शामिल हुवे और सभी ने पंडित नेहरू के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: "Children's Day" was celebrated by distributing sweets " "Children's Day" was celebrated by the Metropolitan Congress by distributing sweets. Uttarakhand News Children's Day congress news Haldwani news On the birth anniversary of former Prime Minister Pt. Jawaharlal Nehru

More Stories

उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में किया जमकर हंगामा, स्थिति बिगड़ती देख शहर में धारा 163 लागू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता खटीमा। शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की और एक दुकान में आग भी लगा दी।हालात को काबू […]

Read More
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाने गईं नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पर कब्जाधारको ने किया पथराव, निगम की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल कप्तान की कुशल कप्तानी का एक और शानदार उदाहरण : ढाई वर्ष पूर्व होटल से नकदी और स्कूटी चोरी कर फरार अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता   नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी की कुशल कप्तानी में भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी की स्कूटी संख्या लेकर […]

Read More