नैनीताल। प्रदेश के अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को हाईकोर्ट में जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव 25 अक्तूबर तक करा लिए जाएंगे। इस मामले से संबंधित जनहित याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितु बाहरी एवं न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूर्व के आदेश के अनुपालन में निकाय चुनाव के कार्यक्रम के संबंध में जानकारी मांगी।
पूर्व में कोर्ट ने सरकार से यह बताने को कहा था कि प्रदेश में कब तक राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति कर ली जाएगी और निकाय चुनाव कब तक संपन्न करा लिए जाएंगे? मंगलवार को अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को अवगत कराया कि इस माह के अंतिम सप्ताह या सितंबर पहले सप्ताह में राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति हो जाएगी। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर ने कोर्ट को अवगत कराया कि लोकसभा चुनाव होने की वजह से राज्य में तय समय के भीतर निकाय चुनाव नहीं हो पाए। क्योंकि राज्य का प्रशासन लोकसभा चुनाव में जुटा था। इसके बाद मानसून में प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में जुटना पड़ा। ऐसी परिस्थिति में शासन प्रदेश में निकाय चुनाव कराने में सक्षम नहीं था। अब सरकार 25 अक्तूबर तक निकाय चुनाव कराने के लिए तैयार है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]