चलो इस धरती को रहने योग्य बनाये, सांसे हो है रही कम, आओ पेड़ लगाएं।

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रुद्राक्ष का पौधा रोप कर दिया पर्यावरण का संदेश।

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन के प्रांगण पर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर काम किया जा रहा है। हम सभी को वृक्षारोपण कर इसमें अपना योगदान देना चाहिए। बताते चले कि मुख्यमंत्री आज (शनिवार) की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात को दिल्ली गए है। इस दौरान चारधाम यात्रा खोलने, कोविड कर्फ्यू में ढील, तीसरी लहर की तैयारी और केंद्र में राज्य की लंबित परियोजनाओं पर भी बात होनी है।

इस दौरान विशेष कार्याधिकारी श्री जगमोहन सुन्द्रियाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक/नोडल अधिकारी ग्रीन इश्यू डा0ॅ एस0डी0 सिंह, अपर स्थानिक आयुक्त श्रीमती ईला गिरी व मुख्य व्यवस्था अधिकारी श्री रंजन मिश्रा भी उपस्थित थे।

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हल्द्वानी। शहर में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी मैं वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात देवेंद्र पिंचा, क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल विजय थापा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चन्द्रा एवं अन्य कर्मचारीयो ने रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तथा एसपी सिटी हल्द्वानी डॉ जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी शान्तनु पाराशर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी/काठगोदाम परिसर में जनपद के समस्त थाना/चौकी परिसरों में थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व मैं मंडल में विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मना ने के साथ ही सेवा ही संगठन-२ के तहत प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार वैक्सिनेशन सेंटरों एवं आम जनमानस को पानी,मास्क एवं सैनीटाइजर वितरण कर सेवा का कार्य किया। इस दौरान नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,पंकज जोशी आदि उपस्थित रहे।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य रितिक साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से विश्व पर्यावरण पर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए हल्द्वानी राजपुरा राजकीय इण्टर कॉलेज में संस्था पदाधिकारियों ने फलदार पौधारोपण कर आम जनमानस को पौधारोपण करने व वृक्ष संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ हरा भरा रखने के लिए जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

गिरिजा बुटिक के जागृति स्वयं सहायता समूह की कोषाध्यक्ष रितीका बहुगुणा व सचिव मंजू कपिल द्वारा फलों के पौधे व छायादार पौधे लगाए गए। समूह की अध्यक्ष मीनाक्षी का कहा कि हर वर्ष समूह की सभी महिलायें इस पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेती थी लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण सभी एकजुट नही हो सके, इसलिये कोषाध्यक्ष व सचिव ने ही कुछ अन्य सहयोगियों के साथ पौधारोपण किया। समूह की कोषाध्यक्ष ने बताया की इन पौधों की देख रेख के लिए हम हरसंभव कोशिश करते रहेंगे ।

पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हुए सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर और इंस्पिरेशन स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम किया। जिसमें नीम, चीकू, अंजीर, आम और गुलमोहर के पौधे रोपण किया गया। इसमें संस्था अध्यक्ष तनुजा जोशी, कालेज प्रबंध निदेशक दीपक बल्यूटिया , दीपिका बल्यूटिया, राहुल सोनकर, योगेश शर्मा पवन कुमार, गौरव कुमार, कौशलेंद्र भट्ट, भुवन तिवारी, मंजू पाठक, रिषभ पाठक आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 


यह भी पढ़े।

https://khabarsachhai.com/2021/06/05/yami-gautam-marriage-trending/

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हेम चन्द्र पांडे और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर गीता तिवारी पान्डे ने प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर मनोहर सिंह मुनौला के दिशा-निर्देशन और राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार एवं उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वयं वृक्षारोपण करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों और महाविद्यालय बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रध्यापक एवं छात्रध्यापिकाओं को कम्युनिटी वर्क के तहत गांव-गांव और घरों में लोगों को अधिक से अधिक विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूक करने और वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें [email protected] ईमेल करें
या 91-9719566787 पर संपर्क करें ।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Big decison of uttrakhand government Haldwani news uttarakhand uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More