देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में कभी-कभी छोटे से प्रतीक बड़े सियासी संदेश दे जाते हैं। क्योंकि जो नेता एक-दूसरे के प्रति राजनीतिक मंच पर मोर्चा खोले रहते हैं, लेकिन जब मिलते हैं तो ऐसा लगता है कि कितने वर्षों के बिछड़े हुए दोस्त हैं।ऐसी ही तस्वीर आई है उत्तराखंड के सियासी गलियारे से। जिसमें एक तरफ सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी हैं तो लेफ्टसाइड सूबे के पूर्व मुखिया और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता हरीश रावत खड़े हैं। लेकिन इस तस्वीर में इन दोनों के बीच जिस एक चीज ने ध्यान सबका खींचा है, वह है चावल का कट्टा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने खेतों का चावल भेंट करना यह सिर्फ औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि राजनीति की थाली में परोसी गईं नए और पुराने चावलों की सधी हुई ऐसी राजनीतिक बिरयानी है, जिसकी खुशबू ने सत्ता और विपक्ष दोनों खेमों में खलबली मचा दी है।
हालांकि कुछ लोगो का यह भी कहना है कि चावल भेंट कर सीएम धामी ने अपना एक वादा पूरा किया है, जो उन्होंने हरीश रावत से किया था। 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा प्रवास के दौरान जब खेत में हल लगाते हुए नजर आए तो तब हरीश रावत ने उनकी खेती किसानी पर टिप्पणी की थी। तब मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब फसल तैयार हो जाएगी, तो आपको भी खिलाऊँगा।लोग कहरहे हैं कि मुख्यमंत्री ने हरीश रावत को अपने खेतों में तैयार चावल का कट्टा भेंटकर अपना वायदा निभाया है।
चावल का यह उपहार जहां सादगी, किसान संस्कृति और मिट्टी से जुड़ाव को दर्शाता है, वहीं यह सवाल भी खड़ा होता है कि क्या मुलाकात महज सम्मान और शिष्टाचार तक सीमित थी, या फिर 2027 की राजनीति में चावल के दानों से साधा गया एक सधा हुआ चुनावी दांव
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]