सीएम धामी ने नैनीताल में 121.52 करोड़ रुपये लागत की 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार (आज) नैनीताल में 42.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन करने के साथ ही उन्होंने जिले में कुल 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 121.52 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं नैनीताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, पर्यटन सुविधाओं को बढ़ाने, जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने और कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

 

लोकार्पण में प्रमुख है सूखाताल झील विकास परियोजना (29.16 करोड़ रुपये), जिसमें झील का संवर्धन, दो नई झीलों का निर्माण, एयरेशन प्लांट, दुकानें, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट और ट्रांजिट भवन तथा पैदल मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके अलावा हल्द्वानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से पुस्तकालय का पुनरुद्धार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

 

शिलान्यास कार्यों में बेतालघाट में प्री स्ट्रेस सेतु, नैनीताल में मल्टीलेवल पार्किंग, रामनगर में बहु-मंजिला पार्किंग, लो वोल्टेज समस्या समाधान के लिए स्टेबलाइज़र, अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना और विभिन्न स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण शामिल हैं। गोला नदी में रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उपाध्यक्ष समेकित जलागम परियोजना दिनेश आर्य, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 121.52 करोड़ रुपये लागत की 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास CM Dhami inaugurated and laid the foundation stone for 13 development projects worth ₹121.52 crore in Nainital CM Pushkar Singh Dhami arrived in Nainital inaugurated and laid the foundation stone for 13 development projects worth ₹121.52 crore nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे नैनीताल

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More