भू-कानून पर सीएम धामी बोले लोगों के हित में जो होगा, लागू करेंगे

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड में सामाजिक संगठनों के साथ ही तमाम  सोशल साइडों पर भू कानून लागू करने को लेकर आंदोलन तेज होने लगा है। उत्तराखंड के कमजोर भू कानून को हिमाचल प्रदेश जैसा सशक्त करने की मांग की जा रही है। सीएम परिवर्तन के साथ ही प्रदेश की जनता  सूबे के युवा एवं नए मुखिया से भू कानून को लेकर उम्मीद रख रही है। इसी बीच सीएम धामी ने भी कहा कि उत्तराखंड के जनमानस के लिए जो भी जरूरी होगा उस कानून को हम अमल पर लाएंगे।चाहे वह भू कानून हो या फिर जनसंख्या नियंत्रण कानून। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पुराने फैसले को बदलने से भी वे हिचकिचाएंगे नहीं उत्तराखंड की जनता और राज्य के हित में जो भी होगा उसके लिए निश्चित तौर पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर बना मौत का सफर ! क्रेश होने से पायलट समेत 6 की मौत,

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/07/11/demonstration-of-youth-for-the-demand-of-local-including-land-law/

https://khabarsachhai.com/2021/07/12/if-you-stick-to-your-word-then-only-the-mission-will-be-successful/

बताते चले कि वर्ष 2002 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद बाहरी राज्यों के लोगो के लिए उत्तराखंड में केवल 500 वर्ग मीटर तक की जमीन खरीदने की अनुमति थी। वर्ष 2007 में सीमा को 250 वर्ग मीटर कर दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश का नेतृत्व संभालने के बाद 6 अक्टूबर 2018 को इस पूरे कानून में दो नई धाराएं जोड़ीं और इन धाराओं के तहत पहाड़ों में भूमि खरीद की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया। जिससे बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में आने वाला कोई भी ब्यक्ति कहीं पर भी भूमि खरीद सकता है। परिणामस्वरूप उत्तराखंड में लगातार बाहरी लोग जमीनों पर कब्जा करने लगे और बड़ी संख्या में पहाड़ों पर जमीन की खरीद फरोख्त के साथ ही सांस्कृतिक विनाश भी यहां के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के रिजॉर्ट में कंपनी की वर्षगांठ पार्टी के दौरान युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस    

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हिमाचल प्रदेश के मुकाबले उत्तराखंड के कमजोर भू कानून को भी सशक्त करने की मांग अब स्थानीय लोगों द्वारा मुखर हो उठी है। हिमाचल प्रदेश में बेहद सख्त भू कानून है। वहां पर बाहरी लोगों की जमीन खरीदी पर पूरी तरह रोक लगा रखी है। हिमाचल में कोई भी बाहरी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता है। उत्तराखंड को हिमाचल के जैसे एक सख्त भू कानून की जरूरत है जिससे बाहरी राज्यों के लोग उत्तराखंड में घुसपैठ ना कर सकें और उत्तराखंड की संस्कृति को बर्बाद न कर सकें। 

यह भी पढ़ें 👉  MBBS दाखिले में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा : बेटियों के एडमिशन के लिए जाली प्रमाणपत्र बनवाने के आरोप में तीन और गिरफ्तार

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्य शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल : डेढ़ दर्जन अधिकारियों को पदोन्नति  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की पदोन्नति और तैनाती को लेकर शासन ने बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत करीब डेढ़ दर्जन उप शिक्षा निदेशकों को पदोन्नति देकर संयुक्त शिक्षा निदेशक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर बना मौत का सफर ! क्रेश होने से पायलट समेत 6 की मौत,

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  जोशीमठ। बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक छई गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोगों पर विशाल पेड़ के गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    कोटद्वार। यहां बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के समीप खड़े लोगों पर अचानक एक विशाल पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को […]

Read More