हल्द्वानी।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्करसिं ह धामी ने दो दिवसीय नैनीताल दौरे के दौरान जमरानी बांध परियोजना के प्रभावित परिवारों को प्रतिकर एवंपु नर्वासन सहायता राशि वितरित की। एचएन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 17218.57 करोड़ रुपये की लागत की 18 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जमरानी बांध परियोजना के तहत 1267 प्रभावितों को 4 अरब 79 करोड़ 84 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। इस अवसर पर 494 प्रभावितों को 1 अरब 95 करोड़ 51 लाख 67 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन उनके खातों में भेजी गई। शेष लाभार्थियों को भी जल्द ही धनराशि मिल जाएगी। कहा कि राज्य सरकार द्वारा विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए 300.5 एकड़ भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है। उन्होंने इस परियोजना के 2029 तक पूरा होने की बात की और इसे हल्द्वानी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भूजल स्तर में सुधार और रोजगार सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला विकास के क्षेत्रों में विशेष योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और निवेशकों केलि ए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, माननीय सांसद अजय भट्ट, माननीय विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, डॉ मोहन सिंह,अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया, दर्जा मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्य, सुरेश भटट जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर डॉ जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, रंजन बर्गली, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, डॉ जेड ए वारसी, राजेन्द्र बिष्ट, दीपक मेहरा के साथ ही आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीआईजी डॉ योगेन्द्र रावत जिलाधिकारी वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ अरूण जोशी, डॉ केसी पाण्डे के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य जमरानी बांध विस्थापित, मातृशक्ति आदि उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]