आपदा के दर्द पर सीएम धामी का मरहम, इगास पर आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर बोले ‘आपका दर्द मेरा अपना है’ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इगास पर्व के अवसर पर शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावितों का दर्द उनका अपना है और राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यों को शीघ्रता और गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए ताकि प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिल सके। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आपदा प्रभावित लोग भावुक हो उठे। उन्होंने सरकार द्वारा की जा रही सहायता और संवेदनशीलता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM Dhami reached among the disaster-affected people at Igas CM Dhami's balm for the pain of disaster CM pushkar singh dhami disaster-affected area meeting the disaster-affected people at Igas rudraprayag news said 'your pain is my own' uttarakhand news आपदा प्रभावित क्षेत्र इगास पर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे सीएम धामी उत्तराखण्ड न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More