21 जुलाई से हल्द्वानी के 6 प्रमुख रूटो पर दौड़ेगी रंग-बिरंगी सीटी बसें  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। शहरवासियों को अब सार्वजनिक परिवहन में एक नई सहूलियत मिलने जा रही है। आगामी 21 जुलाई से हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ होने जा रहा है। परिवहन विभाग ने इसके लिए 6 प्रमुख रूट तय किए हैं और हर रूट को एक विशेष रंग की पहचान दी गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए इन बसों को उनके रूट के रंगों में रंगा गया है, जिससे आसानी से पहचान की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

आरटीओ प्रशासन सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बसों के मालिक आरसी जमा कर रहे हैं। शहर के भीतर इन रूटों पर बसें नियमित रूपसे चलेंगी और किराया दूरी के हिसाब से तय किया गया है। दो किलोमीटर तक की यात्रा का किराया 9 रुपये, जबकि 25 किलोमीटर से अधिक के लिए 45 रुपये रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

6 रूट और उनकी रंग पहचान इस प्रकार है:

1. पीला रंग: भांखड़ा – कुसुमखेड़ा – रानीबाग

2. लाल रंग: बस स्टेशन – ट्रांसपोर्ट नगर – कुसुमखेड़ा

3. गहरा नीला रंग: बस स्टेशन – नरीमन चौराहा – स्टेडियम – टीपीनगर – जेल

4. हरा रंग: बस स्टेशन – मेडिकल कॉलेज – बिड़ला स्कूल – गैस गोदाम – कालाढूंगी चौराहा

5. नारंगी रंग: बस स्टेशन – दुर्गा सिटी सेंटर – नवाबी रोड – रिलायंस मॉल – भांखड़ा

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

6. सफेद रंग: बस स्टेशन – मुखानी चौराहा – ऊंचापुल चौराहा – चौफला – कमलुआगांजा – ब्लॉक – कालाढूंगी चौराहा

यह योजना न सिर्फ लोगों को सुलभ, सस्ता और व्यवस्थित यातायात प्रदान करेगी, बल्कि शहर में पर्यावरण अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा देगी।परिवहन विभाग का कहना है कि यह सेवा चरणबद्ध तरीके से और भी रूटों पर विस्तारित की जा सकती है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 21 जुलाई 21st July Colourful city buses will run on 6 main routes of Haldwani Colourful city buses will run on 6 main routes of Haldwani from 21st July Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दौड़ेगी रंग-बिरंगी सीटी बसें हल्द्वानी के 6 प्रमुख रूट हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More