आयुक्त ने किया विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय का औचक निरीक्षण, 16 में से 10 कर्मचारी मिले नदारद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के उपरान्त 16 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये।

आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार की प्रातः विद्युत वितरण खण्ड नगरीय तिकोनियां स्थित कार्यालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त को 16 कर्मचारियों में से 10 कर्मचारी नदारद पाये गये साथ ही अधिशासी अभियंता बी.एम भट्ट भी कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर दूरभाष कर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिये। आयुक्त ने बायोमैट्रिक मशीन द्वारा उपस्थित का प्रिंट लाने के निर्देश दिये जिस पर अधिशासी अभियंता बीएल भटट द्वारा बताया गया कि बायोमैट्रिक मशीन काफी दिनों से खराब है। आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये बायोमैट्रिक मशीन को एक सप्ताह के भीतर सही करने के निर्देश मौके पर दिये। अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया कि डिवीजन में कुल 54 हजार घरेलू कनैक्शन हैं तथा 7 बिजली घर हैं। जिनमें से 13 बीघा बनभूलपुरा बिजली घर से लगभग 2 करोड की विद्युत चोरी होती है। आयुक्त ने विजिलेंस को नियमित चैंकिग कर विद्युत चोरी करने वालों लोगों पर एफआईआर दर्ज कर वसूली करने के निर्देश मौेके पर दिये। आयुक्त ने निरीक्षण दौरान पाया कि कमल शर्मा द्वारा 22 जून 2022 को घरेलु कनैक्शन हेतु आवेदन दिया था अभी तक उन्हें घरेलु कनैक्शन नही दिया गया। जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। आयुक्त ने चीफ इंजीनियर अतुल सिंह गर्ब्याल को निर्देश दिये कि समय-समय पर ऑनलाइन भौतिक सत्यापन के साथ ही मानिटरिंग की जाए साथ ही आयुक्त ने निर्देश दिये कि शासन द्वारा समय पर विद्युत बिल का भुगतान समय पर करने वाले लोगों को सरकार द्वारा छूट दी जाती है। उन्होंने कहा अधिक से अधिक प्रचार प्रचार किया जाएं ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर बिल का भुगतान समय से कर सकें। इसके उपरान्त आयुक्त श्री रावत ने कुमाऊं मण्डल विकास निगम की पार्किग का निरीक्षण किया। कैम्पस की सफाई व्यवस्था ना होने पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की साथ ही पार्किंग में लावारिस गाडियों के खडी होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि पार्किंग में लावारिस वाहन खडे पाये जाने पर तुरन्त पुलिस को सूचना देेें। आयुक्त ने कैम्पस के निरीक्षण के महिला एवं पुरूष शौचालयों की स्थिति दयनीय होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

निरीक्षण के दौरान कैम्प स्वच्छक ने आयुक्त को बताया कि बीकानेर रेस्टोरेन्ट द्वारा केएमवीएम के फ्रंट बरामदा के साथ ही सीवर टैंक के ऊपर अतिक्रमण कर जनरेटर कक्ष बना दिया गया है जिससे शौचालय की निकासी बन्द हो गई है। जिस पर आयुक्त ने जीएम केएमवीएम से दूरभाष पर वार्ता कर अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10 out of 16 employees found absent Commissioner did surprise inspection of power distribution division office Commissioner kumaon news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More