आयुक्त कुमाऊं एवं आईजी ने काठगोदाम, हैडाखांन खनस्यू सहित 200 गांवों को जोडने वाले मोटर मार्ग का किया संयुक्त निरीक्षण  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनंद भरणे ने गुरूवार (आज) काठगोदाम, हैडाखांन खनस्यू लगभग 200 गांवों को जोडने वाले मोटर मार्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

हैडाखान मोटर मार्ग में विगत वर्ष भूस्खलन के कारण मार्ग बार-बार अवरूद्व हो जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा था। आयुक्त रावत ने कहा कि सडक का 280 मीटर पेच में बार-बार भूस्खलन आने पर वैकल्पिक 2 किमी मार्ग का एलाईमैंट कर लिया गया है जो किमी 5 में मिलेगा। इसके बदले वन विभाग को 3 हेक्टेयर भूमि बेतालघाट में हस्तांतरित कर दी है। आयुक्त ने मौके पर अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह सयाना को सर्वे कर शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश के साथ ही नये बनने वाले वैकल्पिक मार्ग का सीमांकन का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल ने बताया कि वन विभाग के द्वारा सडक मार्ग के लिए भूमि का सीमांकन कर दिया है तथा मार्ग पर मार्कर लगा दिये गये हैं। आयुक्त ने कहा 280 मीटर पेच में जो सडक मार्ग धंस रहा है इसको प्रोटेक्ट करने के लिए सर्वे टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके लिए 25 लाख की धनराशि प्रथम किस्त के रूप में सर्वे हेतु स्वीकृत हो चुकी है इसके उपरान्त सर्वे टीम द्वारा मार्ग प्रोटेक्ट हेतु प्रस्ताव बनाया जायेगा। हैडाखान मार्ग काफी महत्वपूर्ण मार्ग है इस मार्ग से खनस्यू, ओखलकांडा, चम्पावत व रीठा साहिब क्षेत्र जुडे हैं। इस हेेतु 24 घंटे यहां पर दो जेसीबी की तैनाती की गई है, मार्ग में मलवा आने से तुरन्त मलवा हटाया जायेगा ताकि मार्ग आवागमन हेतु अवरूद्व ना हो। स्थलीय निरीक्षण में अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सिंह सयाना, प्रभागीय वनाधिकारी बाबूलाल, सीओ भूपेन्द्र सिंह धोनी, सहायक अभिंयता लोनिवि मनोज पाण्डे के साथ ही वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Commissioner Kumaon and IG jointly inspected the motorway connecting 200 villages including Kathgodam Haidakhan Khansyu Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More