नैनीताल में किशोरी से दुष्कर्म की घटना पर सांप्रदायिक तनाव, समुदाय विशेष की दुकानों और वाहनों में की तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां बुधवार देर रात उस समय तनाव फैल गया जब एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक समुदाय विशेष के बुजुर्ग व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जैसे ही यह खबर शहर में फैली, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और माहौल सांप्रदायिक रंग लेने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुछ दिन पहले किशोरी को घरेलू कार्य के लिए बुलाया और फिर उसे बहला-फुसलाकर अपनी कार में ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को शहर की एक मुख्य सड़क पर उतार दिया गया। परिवार को जब इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बुधवार को मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। जैसे ही यह मामला सामने आया हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को पुलिस से बाहर निकालने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते भीड़ ने शहर की सड़कों पर उतरकर समुदाय विशेष की दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट भी की गई। माहौल बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और देर रात तक कोतवाली के बाहर धरना और नारेबाजी जारी रही। इस बीच यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी के पुत्र, जो एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं, के प्रभाव के चलते पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। भीड़ ने मेडिकल परीक्षण को उसी अस्पताल में कराए जाने का विरोध किया और दूसरे स्थान पर परीक्षण की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

 

पुलिस अधीक्षक (क्राइम) डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त बल बुलाया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: communal tension in Nainital city Communal tension over the incident of rape of a teenager in Nainital nainital news rape of a teenager shops and vehicles of a particular community vandalized uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More