राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पर व्यापक ग्रह संपर्क अभियान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देश भर में चल रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के तहत संघ की रचना के अनुसार स्वयंसेवकों ने हल्द्वानी जिले के हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी के  तीन नगरों समेत बिंदुखत्ता सूर्यदेवी व कोटाबाग के तीन खंड व 58 बस्तियों में व्यापक गृह संपर्क अभियान किया। जिसकी शुरुआत 14 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र के द्वारा किया गया।
 
16 दिसम्बर तक चलने वाले व्यापक गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बस्ती के प्रत्येक परिवारों में संपर्क किया जा रहा है। गृह संपर्क के दौरान स्वयंसेवकों ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा, संघ की उपलब्धियों एवं संघ के द्वारा की किये गये सामाजिक व सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रत्येक परिवार से समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु किसी न किसी सेवा या जनजागरण अभियान से जुड़ने का आग्रह भी किया।
 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिलाप्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने बताया कि 14 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य संघ के विचार, संस्कार, सेवा, परंपरा एवं सामाजिक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले। व्यापक गृह संपर्क के दौरान संघ के स्वयंसेवकों द्वारा व्यक्ति और परिवार को संघ द्वारा पंच परिवर्तन को जीवन में अपने के लिए प्रेरित किया। इन पंच परिवर्तनों का लक्ष्य व्यक्ति, परिवार, समाज,पर्यावरण और राष्ट्र के समग्र विकास को दिशा देना है क्योंकि समाज निर्माण का आधार संस्कार अनुशासन सेवा और संगठन में ही निहित है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्षों की परंपरा से इन्हीं मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करता आ रहा है।
 
हल्द्वानी नगर के विभिन्न बस्तियों में प्रतिदिन स्वयंसेवकों के द्वारा टोली बनाकर गृह संपर्क किया जा रहा है।संपर्क अभियान के दौरान कई परिवारों ने संघ के सामाजिक और सेवा कार्यों मैं रुचि व्यक्ति कि और भविष्य में विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनने की इच्छा जताई और स्थानीय लोगों ने संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे समाज परिवर्तन के कार्यों की प्रशंसा की और इसको समाज में जागरूकता फैलाने का सकारात्मक कदम बताया।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news massive planetary contact campaign on its centenary year Rashtriya Swayamsevak Sangh Rashtriya Swayamsevak Sangh's massive planetary contact campaign on its centenary year uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर व्यापक ग्रह संपर्क अभियान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More