लंबी बीमारी से जूझ रहे कॉमरेड राजा बहुगुणा का निधन

ख़बर शेयर करें -
 
 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) के वरिष्ठ और जुझारू नेता, कॉमरेड राजा बहुगुणा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उत्तराखंड में भाकपा (माले) की स्थापना के समय से ही वह एक मजबूत स्तंभ रहे थे। वर्तमान में वह पार्टी के केंद्रीय कंट्रोल कमीशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ कैलाश पांडे ने उनके दुखद निधन की पुष्टि की।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

कॉमरेड राजा बहुगुणा बीते कई महीनों से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनका पार्थिव शरीर आज दिल्ली से बिंदुखत्ता लाया जाएगा। पार्थिव शरीर को बिंदुखत्ता स्थित पार्टी कार्यालय में रखा जाएगा। यहाँ कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें अंतिम विदाई देंगे। पार्टी कार्यालय में कल दोपहर एक बजे तक विदाई सलामी देने के बाद, उनकी अंतिम यात्रा रानीबाग,काठगोदाम (हल्द्वानी) स्थित विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

राजा बहुगुणा का सबसे बड़ा योगदान बिंदुखत्ता बसासत आंदोलन और राजस्व गांव संघर्ष में माना जाता है। इस संघर्ष में उनकी भूमिका निर्णायक और ऐतिहासिक थी। उन्होंने हमेशा हाशिये पर खड़े लोगों के हक और अधिकारों के लिए आवाज उठाई और इसी के चलते संगठन में उनकी मजबूत पहचान बनी। उनके निधन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Comrade Raja Bahuguna Comrade Raja Bahuguna passes away Haldwani News. Senior and militant leader of CPI-ML uttarakhand news who was battling a prolonged illness passes away उत्तराखण्ड न्यूज कॉमरेड राजा बहुगुणा का निधन भाकपा-माले के वरिष्ठ और जुझारू नेता हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More