राजकीय मेडिकल कालेज में कान्फ्रेन्स “IAPSMUPUK CON – 2024 रोगों के प्रति स्वास्थ्य प्रणाली का शक्तिशाली होना’’ का हुआ शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कालेज, हल्द्वानी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रेन्स “IAPSMUPUK CON – 2024 रोगों के प्रति स्वास्थ्य प्रणाली का शक्तिशाली होना’’ का प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) अरूण जोशी एवं विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग व चेयर पसर्न IAPSMUPUK CON – 2024 प्रोफेसर डॉ साधना अवस्थी द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर शुभारम्भ किया गया। आयोजित उक्त राष्ट्रीय कान्फ्रेन्स में अपने उदबोधन में प्रो0 अरूण जोशी द्वारा इस तरह के आयोजन को जनहित एवं राष्ट्रीय हित में आवश्यक बतलाया गया  वही प्रो0 साधना अवस्थी विभागाध्यक्ष एवं चेयर पसर्न IAPSMUPUK CON – 2024  द्वारा राष्ट्रीय स्तर 17,18,19 अक्टुबर 2024 को आयोजित हो रही तीन द्विवसीय कॉन्फ्रेंस को समुदाय व चिकित्सा के क्षेत्र में नवीन जानकारी हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बतलाया गया।
 
 
आज कान्फ्रेन्स में सवर्प्रथम हिमालयन  इन्सटिटयूट आफ मेडिकल साइन्स जॉलीग्रांट के डॉ ए के श्रीवास्तव द्वारा आयोजित कान्फेन्स के लक्ष्य आम जनमानस, समुदाय को वृहद स्तर पर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना आदि उद्देश्यों को विस्तारपूवर्क बतलाया गया। डॉ सविता गोस्वामी एनएएमसी व डॉ भोलानाथ द्वारा क्वालिटी रिसचर्स में आंकलन व विवेचन में नवीन साफट्वेयर के सम्बन्ध में बताया गया व डॉ सुनील कुमार प्राणिग्रही द्वारा हैल्थ पाॅलिसी व अनुसंधान प्रणाली में क्या, कब और कैसे बिन्दुओं को अनुसंधान में प्रयोग करने के सम्बन्ध में विस्चारपूवर्क अत्यन्त महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया गया। डॉ एच के सोलंकी, मौलाना आजाद मेडिकल कालेज दिल्ली द्वारा रोग निदान में डायग्नोस्टिक अध्ययन एवं जाॅंच पर महत्वपूर्ण  बिन्दुओं पर अपने विचार प्रतिभागियों के मध्य रखे गए। उक्त तीन द्विवसीय कान्फ्रेंस  में उच्च स्तर के चिकित्सक एवं अकादमिक कर्ता प्रतिभाग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आयोजित उक्त कान्फ्रेन्स के द्वितीय दिवस दिनांक 18 अक्टुबर, 2024 का प्रातः 8 बजे  शुभारम्भ प्रो एम एल बी भट्ट, कुलपति, चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय देहरादून द्वारा किया जायेगा। कॉन्फेंस  दिवस में प्रोफेसर वी एन मिश्रा पुरूस्कार का भी वितरण किया जायेगा। कॉन्फेंस  के द्वितीय दिवस में डॉ चन्द्रकान्त लहरिया अधिशासी निदेशक, फाउन्डेशन फाॅर पिपुल हैल्थ सिस्टम न्यू दिल्ली, डॉ भूपेन्द्र त्रिपाठी, उपनिदेशक संक्रामक रोग व वैक्सीन डिलीवरी बिल एण्ड मिलन्डा गेट्स फाउन्डेशन, प्रो डॉ प्रदीप अग्रवाल, एम्स व प्रोफे डॉ सूयर्बाली, एम्स भोपाल आदि स्वास्थ्य के सम्बन्ध में नवीन अनुसंधान से सम्बन्धित व्याख्यान देगें। 
 
उक्त आयोजन में डॉ साधना अवस्थी, डाॅ रुद्रेश नेगी एवं मेडिकल कालेज के समस्त संकाय सदस्य एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के समस्त पीजी के छात्र छात्राए, एमबीबीएस की छात्र छात्राएं वसमस्त नसिर्ग स्टाफ, विभागीय कमर्चारी आदि उपस्थित रहे।
 
 
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Conference "IAPSMUPUK CON - 2024 Strengthening the health system against diseases" started in Government Medical College Government Medical College Haldwani Haldwani news National level conference "IAPSMUPUK CON - 2024 uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक माध्यम से 9.91लाभार्थियों के खातों में भेजी 147 करोड़ रुपये से अधिक की पेंशन धनराशि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इस दौरान राज्य के 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में […]

Read More
उत्तराखण्ड

केहरी गांव में हाईवे बना जंग का मैदान! लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से भिड़े दो पक्ष, महिलाएं भी मारपीट में शामिल—वीडियो वायरल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित दो मदरसों को प्रशासन ने किया सील

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रशासन, शिक्षा विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा में बिना वैध अनुमति संचालित किए जा रहे दो मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान संचालकों से संस्थान के संचालन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन मौके पर आवश्यक वैध अभिलेख उपलब्ध […]

Read More