कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को नियुक्त किया प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में संगठनात्मक बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में आगामी चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार — 

  1. प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  2. डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
  3. करण माहरा को पार्टी ने कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है। 
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ जिलों और शहरों के अध्यक्षों की नई सूची भी जारी की है। देहरादून को छोड़कर 12 जिलों और प्रमुख शहरों को मिलाकर कुल 27 नए अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

नई टीम में भूपेंद्र सिंह भोज (अल्मोड़ा), अर्जुन चंद्र भट्ट (बागेश्वर), सुरेश डिमरी (चमोली), चिराग सिंह फर्त्याल (चंपावत), राहुल छिमवाल (नैनीताल) और बालेश्वर सिंह (हरिद्वार) को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद सिंह नेगी (पौड़ी गढ़वाल), मुकेश पंत (पिथौरागढ़), कुलदीप कंडारी (रुद्रप्रयाग), मुराली लाल खंडवाल (टिहरी गढ़वाल), हिमांशु गाबा (उधम सिंह नगर) और प्रदीप सिंह रावत (उत्तरकाशी) को भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

शहर और महानगर स्तर पर भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। जसविंदर सिंह गोगी को देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा उत्तम असवाल (देवप्रयाग), संजय किशोर (पछवादून), मोहित उनियाल (परवादून), गोविंद सिंह बिष्ट (हल्द्वानी), अलका पाल (काशीपुर), ममता रानी (रुद्रपुर), मनोहर सिंह टोलिया (डीडीहाट), अमन गर्ग (हरिद्वार महानगर), विकास नेगी (कोटद्वार), मीना देवी (कोटद्वार शहर), दिनेश चौहान (पुरोला), दीपक किरोला (रानीखेत), फुरकान अहमद (रुड़की) और राजेंद्र कुमार चौधरी (रुड़की शहर) को भी अध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष गणेश गोदियाल को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress High Command Congress Party News Ganesh Godiyal is the new President of the State Congress Committee new delhi news organizational changes in the Uttarakhand Congress Party The Congress High Command has made organizational changes in Uttarakhand and appointed Ganesh Godiyal as the new President of the State Congress Committee uttarakhand news उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज कांग्रेस हाईकमान गणेश गोदियाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष नई दिल्ली न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More