बजट सत्र में जनहित की आवाज़ उठाने पर कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का किया जोरदार स्वागत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में प्रमुखता व मजबूती से उठाने पर आज विधायक सुमित हृदयेश के हल्द्वानी स्थित निज आवास पर कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
 
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों ने विधायक सुमित हृदयेश द्वारा जनहित के मुद्दों को लगातार विधानसभा में उठाए जाने की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड एवं गोल्डन कार्ड योजना में खामियों, एलपीजी गैस किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार सहित आमजन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को जिस मजबूती के साथ विधायक सुमित हृदयेश द्वारा सदन में उठाया गया है, वह एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि हल्द्वानी की जनता ने जो विश्वास और स्नेह उन्हें दिया है,वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सदन तक पहुँचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। कहा जनता की उम्मीदों और विश्वास को बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहाकि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।
 
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक सुमित हृदयेश को शुभ कामनाएं देते हुए उनके जनहित के प्रयासों की सराहना की।
 
स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमन्त बगड़वाल, एन.बी. गुणवंत, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेन्द्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव, अल्का आर्य, गीता बहुगुणा, रेनू तोमर, मंजू पांडे, जगमोहन बगड़वाल, गिरीश पांडे, संजू पाना, महेशानंद, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, मोहन बिष्ट, ज़ाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की, सतनाम सिंह, पार्षद शकील सलमानी, पार्षद विक्की त्रिपाठी, विनोद दानी, नेत्र जोशी, नवीन पांडे, योगेश जोशी, गिरीश तिवारी, जीत सिंह, भुवन तिवारी, संदीप भैसोड़ा,संजू उप्रेती, हिमांशु जोशी, दिवेश तिवारी, हरभजन भुल्लर, हेम जोशी, बसंत जोशी, नितिन भट्ट, अमित रावत, इंजीनियर सुमित कुमार, संजय साह, मन्नू गोस्वामी, बबलू बिष्ट, लच्छू भाई, संदीप पांडे, महेंद्र कुमार, राकेश बेलवाल, प्रमोद बेकवाल, वीर बिष्ट, प्रदीप कुमार, राजेन्द्र बिष्ट, जावेद वारसी, लाल सिंह पवार, संजय रावत, देवेंद्र नेगी, संजय जोशी, कमल बोरा, सुदर्शन परमार, विनोद जोशी, चरणजीत बिंद्रा, नीरज प्रभात गर्ग, कैलाश जोशी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress members and local residents accorded a rousing welcome to Haldwani MLA Sumit Hridayesh for raising the voice of public interest during the Budget Session Haldwani MLA Sumit Hridayesh becomes the voice of public interest during the Budget Session; Congress members and local residents extend a rousing welcome to Haldwani MLA Sumit Hridayesh Haldwani news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों ने किया हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का जोरदार स्वागत बजट सत्र में जनहित की आवाज़ बने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More