महंगाई व महिला उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व कुंभ हरिद्वार में कोरोना जांच के नाम पर हुए घोटाले के विरोध में यहां ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। 

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि पड़ोसी देशों में तेल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर से कम है। भारत में डीजल और पेट्रोल 100 रुपए लीटर के करीब है। भाजपा महंगाई को खत्म करने का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन सत्ता मिलते ही आम जनता से कोई मतलब नहीं रहा। भाजपा सत्ता पाने के लिए झूठ का सहारा लेती है। शर्मा ने हरिद्वार कुम्भ मेले में फ़र्ज़ी कोरोना जांच का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पाटीॅ में धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना टेस्ट के नाम पर घोटाला हो सकता है, उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शैलेश खेडकर ने कहा कि जिस सरकार में महिला उत्पीड़न सत्तारूढ पार्टी के विधायक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में महिला संतों का शारीरिक शोषण, किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा हो, उनसे ज्यादा उम्मीद भी नहीं की जानी चाहिए। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने विवादास्पद कृषि विधेयक लाकर किसानों का उत्पीड़न करने का काम किया। ऐसी जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  बैंककर्मी पर फायरिंग का खुलासा : सगाई से नाराज पूर्व प्रेमिका ने ही पांच लाख की सुपारी देकर कराया हमला  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

कार्यक्रम को कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संजय बिष्ट, तारा सिंह नेगी, कानू बिष्ट, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, श्याम सिंह बिष्ट, भुवन तिवारी, नीरज तिवारी, श्री ओम प्रकाश पाल,देवेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती नीमा भट्ट,श्रीमती भागीरथी बिष्ट, श्रीमती जया कर्नाटक, श्रीमती संन्धिया डालाकोटी, जगमोहन कुल्याल, हरभजन सिंह, उमेश बधानी,किशन चन्द्र आर्य,ज्ञानी रबिन्दर सिंह, श्रीमती राधा चौधरी, दयानंद आर्य, बलदेव सिंह, मोहित बिष्ट, संदीप भैंसोड़ा, रतन सिंह,आनन्द दुर्गापाल, भानू पडलिया, नारायण सिंह खनी,संजय साही, गोपू खोलिया, राजू तिवारी, दीपू तिवारी, त्रिभुवन जोशी, प्रमोद चन्द्र आर्य , डी के भट्ट योगेश महंत, हेमन्त पन्त आदि ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

वैवाहिक विज्ञापन

उच्च कुलीन कुमाऊँनी ब्राह्मण 28/5’8″/ MBA, प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में प्रबन्धक, गौरवर्ण, पिता राजकीय सेवारत हेतु सुन्दर, सुशील वधू चाहिए. संपर्क करें. 09415561545, 09990574615,   [email protected]

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Haldwani news

More Stories

उत्तराखण्ड

रौब ऐसा कि खुद को बताया IB Officer… तलाशी ली तो खुल गया पूरा राज   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से […]

Read More
उत्तराखण्ड

पेड़ से टकराकर खाई में गिरा डंपर, वाहन में फंसे चालक की दर्दनाक मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]

Read More
उत्तराखण्ड

थाने में मारपीट और 20 लाख के समझौते का आरोप, कोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर FIR के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ […]

Read More