खनन सामग्री के परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर रिश्वत  लेता कांस्टेबल रंगे हाथ विजिलेंस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की ट्रैप टीम ने खनन सामग्री के परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर रिश्वत मांगने के आरोप में नैनीताल जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कांस्टेबल को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सरकारी खनन पट्टे से आरबीएम (रिवर बेड मैटेरियल) का कार्य करता है और सामग्री को स्टोन क्रेशरों तक पहुंचाने के लिए वाहनों का संचालन करता है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि थाना बेतालघाट में तैनात कांस्टेबल दीपक सिंह द्वारा वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा था तथा चालान और सीज करने की धमकी दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

आरोप हैकि कांस्टेबल द्वारा वाहनों के निर्बाध संचालन की अनुमति देने के एवज में 45 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की गई थी। मामले की शिकायत मिलने पर सतर्कता अधिष्ठान ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया। योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 45हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

गिरफ्तार कांस्टेबल दीपक सिंह पुत्र खुशाल सिंह निवासी बिलहरी, चकरपुर, थाना कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर का रहने वाला है।वर्तमान में वह थाना बेतालघाट, जनपद नैनीताल में तैनात था और हल्द्वानी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Constable Caught Red-Handed by Vigilance Department for Soliciting Bribes Through Unnecessary Interference in the Transport of Mining Materials crime news Haldwani/Betalghat News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांस्टेबल रंगे हाथ विजिलेंस की गिरफ्त में क्राइम न्यूज खनन सामग्री के परिवहन में अनावश्यक रोकटोक कर रिश्वत का आरोप हल्द्वानी/बेतालघाट न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More