मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, वायरल वीडियो से बड़ा तनाव   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां प्राचीन अटारिया मंदिर परिसर के बाहर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद में युवक के साथ कथित रूप से मारपीट की सूचना है।घटना का वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।

मामला ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का है। शाहिद पुत्र मोहम्मद जान रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके में अपने मकान पर राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। रमजान के दौरान उन्होंने मंदिर के पास एक स्थान पर नमाज अदा की। इस दौरान मंदिर के प्रबंधक अरविंद शर्मा ने कथित रूप से उन्हें वहां नमाज पढ़ने से मना किया। आरोप है कि कहासुनी के बाद मारपीट और गाली-गलौज हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

घटना के बाद शाहिद अपने समुदाय के लोगों के साथ सिडकुल चौकी पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शाहिद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा का कहना है कि शाहिद कई दिनों से लगातार मंदिर के बाहर नमाज पढ़ रहे थे। उन्हें बार-बार मना किया गया, लेकिन उन्होंने नहीं माना और मंगलवार को फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।

पंतनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदन सिंह रावत ने बताया कि तहरीर मिलने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: controversy over offering namaz outside the premises Controversy over offering namaz outside the temple premises crime news rudrapur news Temple premises udham singh nagar news uttarakhand news viral video causes major tension उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज परिसर के बाहर नमाज पढ़ने से विवाद मंदिर परिसर रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More